फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1600 मीटर की दौड़ में मुबारक अली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भगत सिंह आर्मी मिशन एकेडमी के तत्वावधान में बुधवार को सरेसर गांव में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रेवसा निवासी मुबारक अली ने 4 मिनट 20 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, गंजख्वाजा निवासी शिवम यादव ने 4 मिनट 28 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर संघती के मोहित चौहान रहे, जिन्होंने 4 मिनट 30 सेकेंड में दौड़ पूरी की। चौथे स्थान पर हरिशंकरपुर के मुलायम यादव तथा पांचवें स्थान पर रेवसा के अजीत कुमार रहे। प्रतियोगिता के समापन पर ग्राम प्रधान सरेसर भानु प्रकाश यादव व समाजसेवी शिवांशु यादव ने खिलाड़ियों को मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक रिजवान अली ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें सेना एवं अन्य प्रतियोगी सेवाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संदीप यादव, रोशन चौहान, मो.कैफ, मिल्खा, विकास मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें