फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोठी घाट गांव में सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
प्रीति, फाइलफोटो
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठी घाट गांव में बुधवार को सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत हो गई। सर्पदंश के बाद परिवार वाले महिला को पहले झाड़-फूंक कराने ले गए। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोठी घाट निवासी राकेश निषाद पांच महीने की गर्भवती पत्नी प्रीति निषाद के साथ खेत के पास बने घर में रहते थे। रात करीब एक बजे प्रीति को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए सैदूपुर स्थित सती मइया मंदिर पर ले गए। वहां दो घंटे तक झाड़-फूंक होती रही, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद परिजन उसे नौगढ़ के बसौली और तेंदुआ गांव के बाबाओं के पास ले गए। तेंदुआ गांव के बाबा ने तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचे, जहां उसे एंटी स्नेक वेनम लगाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान प्रीति की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका की दो साल की बेटी रूही है। पति कल्लू मजदूरी करता है। सीएचसी नौगढ़ के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि सांप डसने पर झाड़-फूंक कराने के बजाय तत्काल पीड़ित को अस्पताल पहुंचाएं, क्योंकि समय पर उपचार से जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें