फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिले सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात कर जनहित के मुद्दे उठाए। उन्होंने पूर्व में भेजे गए पत्र का अनुस्मारक सौंपते हुए प्रमुख मांगों को दोहराया।
विज्ञापन

सांसद ने तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर 63229/63230 अप-डाउन पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग की।
सांसद ने मुगलसराय बाजार से पटपरा रेलवे गोदाम तक लगभग चार किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग भी उठाई।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने जमानियां के पास ग्राम सभा डेढ़गांवा के समीप रेलवे लाइन पर अंडरपास निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बताया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के किसान और ग्रामीण आवागमन करते हैं। अंडरपास बनने से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें