फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण का मुद्दा लोकसभा में उठाएंगे सांसद वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान न्याय मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों की उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण का मुद्दा लोकसभा में उठाने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसानों की चिंताओं से जुड़े इस मामले को 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
प्रदेश संयोजक एडवोकेट महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि एक्सप्रेसवे के लिए बड़ी संख्या में उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे हजारों किसान प्रभावित होंगे और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस मुद्दे को संसद में प्रभावी ढंग से उठाया जाए।
विज्ञापन

किसान न्याय मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि वे विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों के मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाते रहेंगे और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव इंद्रजीत शर्मा, उपाध्यक्ष शमीम अहमद मिल्की, सुशील कुमार, घनश्याम शर्मा, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें