चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान राम को समाजवादी बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम समाजवादी थे और उन्होंने अपने जीवन काल में पीडीए से यानी पिछड़े दलित, निषाद लोगों से ही मदद लिया।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान राम के ससुर राजा जनक चक्रवर्ती सम्राट थे। उनके पिता खुद चक्रवर्ती सम्राट थे, लेकिन भगवान राम ने निषाद, भीलनी और ऐसे ही समाज से मदद ली। भगवान राम विचारों से समाजवादी थे।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा उस राजा राम के समर्थन में है, जब भगवान राम अयोध्या में वापस आए और राजा के रूप में विराजमान हुए। उसी राजा राम से इन्हीं लोगों ने गलतियां कराई। माता सीता को बनवास भिजवाया। यही भाजपा पार्टी जैसे लोग ही चुगली किए थे। हम लोग उस राजा राम के समर्थक हैं, जो बनवासी थे। जो समाजवादी विचार के थे।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: मिर्जापुर में मां-बेटे का कत्ल... सौतेले भाई ने धारदार हथियार से काटा; सामने आई ये वजह
दरअसल 11 जनवरी 2026 को चकिया में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है।