फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीपापुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू,

विज्ञापन
टांडा-कैथी पीपा पुल पर आवागमन करते वाहन। संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। टांडाकला कैथी के मध्य स्थित गंगा नदी पर पीपा पुल से चारपहिया गाड़ियों का भी आना-जाना शुरू हो गया। बुधवार की शाम को राहगीरों के लिए चालू कर दिया गया था। जिससे पैदल एवं दो पहिया वाहन आ जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार शाम से चार पहिया गाड़ियों के लिए भी आवागमन खोल दिया गया है, जिससे वाराणसी, गाज़ीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ सहित अन्य कई जिलों में आवागमन करने वालों और कैथी स्थित मारकंडे महादेव के भक्तो व दर्शनार्थियों सहित टांडाकला के स्थानीय व्यापारियों सुविधा होेगी।
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान 15 जून को प्रतिवर्ष पुल को हटा देने के बाद स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों राहगीरों व मारकंडे महादेव के भक्तों को 15 से 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करके अपने गतंव्य तक जाना पड़ता है। जिससे आजिज लोगों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से पक्का पुल बनवाये जाने की मांग कर रहे हैं। घाट दरोगा दीनानाथ सिंह ने बताया कि बुधवार को पैदल व दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए ही पुल खोला गया था, शुक्रवार शाम से चार पहिया वाहनों का भी आवागमन पूर्ण रूप से खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें