फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एलबीएस पीजी काॅलेज और डायट के बीच हुआ एमओयू

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर ​स्थित एलबीएस डिग्री कॉलेज और डायट के मध्य एमओयू हस्ताक्षर पत्र। स्रोत:-कॉलेज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एलबीएस पीजी काॅलेज और जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के मध्य शैक्षिक उन्नयन के लिए नाॅन फाइनेंशियल समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उदयन और डायट के डाॅ. बैजनाथ पांडेय ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें दोनों संस्थान शैक्षिक उन्नयन के लिए शिक्षक शिक्षा में हो रहे नवाचार का आदान प्रदान करेंगे।
इसके अलावा शिक्षकों में बहुविषयक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए व्यवहारपरक शोध को बढ़ावा देने में आपसी सहयोग देंगे । प्राचार्य प्रो. उदयन ने बताया कि महाविद्यालय ने यूपी काॅलेज, अमर सिंह कॉलेज, विद्याश्री न्यास, तारक सेवा संस्थान, उन्नति फाउंडेशन व पुणे के संस्थान के साथ समझौता किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डायट चंदौली के डाॅ. रोशन सिंह, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के डाॅ. कामेश सिंह, डाॅ. प्रजापति, डाॅ. दीपक मिश्र, डाॅ. अश्विनी कुमार, डाॅ. अरविंद,आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें