फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे सुरक्षा बल को मिला राजभाषा शील्ड

विज्ञापन
पीडीडीयू डीआरएम ऑफिस में हिंदी दिवस पर गोष्ठी के बाद सहायक कमांडेंड का ​शिल्ड देते डीआरएम उदय स
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में चल रहे राजभाषा सप्ताह के तहत मंडल कार्यालय के सभागार में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। इसमें मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान हिंदी में कार्य की गुणवत्ता एवं मात्रा बढ़ाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार विमर्श किया गया। हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को राजभाषा शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को सरकारी कार्य में अधिकाधिक हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राजभाषा का अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रसार न केवल हमारा संवैधानिक दायित्व है बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। इस अवसर पर बीते तिमाही के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को राजभाषा शील्ड प्रदान की गई। बैठक का समन्वयन अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी और अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें