पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढि़या गांव के समीप सिक्सलेन रोड पर शुक्रवार को बाइक सवार को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद लोगों ने घायल बाइक सवार को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया
क्षेत्र के दांडी गांव निवासी संदीप पांडेय (45) हर रोज की भांति शुक्रवार की सुबह काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मढि़या गांव के समीप स्कूली बस ने बाइक पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार आगे जा रही ऑटो से टकरा गया और सड़क पर गिरकर लहूलुहान होकर तड़पने लगा। इस दौरान पास से गुजर रहे एक युवक ने उन्हें पास में स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घायल की गंभीर स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।