फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीसीएम से टकराई बाइक, पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। चकिया-चंदौली मार्ग पर फत्तेपुर खुर्द गांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। गाजीपुर निवासी पूर्व सैनिक नौगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे और घर से ड्यूटी के लिए निकलते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के महमदपुर कैथवलिया गांव निवासी राजेश यादव (45) भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद नौगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। रविवार की सुबह वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर नौगढ़ से घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। सुबह करीब साढ़े 7 बजे फत्तेपुर खुर्द गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहाबगंज थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डीसीएम को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें