फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाराणसी से बिहार लौट रहे युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बिहार के डेहरी निवासी सिंपल राय (45) किसी काम से वाराणसी आए थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से वापस अपने घर डेहरी लौट रहे थे।
इसी दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और युवक को मृत पाया।
विज्ञापन

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें