फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आदि शक्ति की उपासना के लिए सजे मां के दरबार

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में पूजा सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मां आदिशक्ति की पूजा पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से होगी। नवरात्र की शुरूआत के पूर्व संध्या पर देवी मंदिरों में साफ-सफाई की गई। वहीं देवी मंदिरों को विद्युत झालरों से सजाया गया। वहीं पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार सजे रहे।
विज्ञापन

बाजार में पूजन सामग्री, चुनरी, फल फूल की खरीदारी के लिए भीड़ रही। घरों में भी साफ सफाई कर कलश स्थापना की तैयारी की गई। वहीं जिले में छह पंडालों में सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी।
इस वर्ष शारदीय नवरात्र दस दिनों का है। इससे लोगों में उत्साह बढ़ा हुआ है। घरों में कलश स्थापित कर पूजा की जाएगी। वहीं जिले में 272 पंडालों में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेश, कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित की जएगी। अधिकतर पंडालों में पंचमी को प्रतिमा स्थापित होगी। वहीं पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो, लाठ नबर एक, चकिया के मुबारकपुर सहित छह पंडालों में नवरात्र के पहले दिन ही प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू की जाएगी। रविवार की शाम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। इससे भक्तों का उत्साह और बढ़ गया। नगर के काली माता मंदिर के समीप, गल्ला मंडी आदि स्थानों पर दुकानें सजी रहीं। नगर के रविनगर, कैलाशपुरी, नई बस्ती, शाहकुटी, अलीनगर, कैथापुर, विकासनगर, गल्ला मंडी,एलबीएस कटरा, जीटी रोड स्थित काली मंदिर, रेलवे क्षेत्र के आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानसनगर, प्लांट डिपो, लोको कॉलोनी सहित विभिन्न कॉलोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर साफ सफाई की। चहनिया में क्षेत्र के देवी मंदिरों की साफ-सफाई की गई। राम जानकी मंदिर रमौली, मां खखरा मंदिर मटियारा, मॉ बंग्ला भगवती मंदिर तारगांव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मंदिर कांवर, मॉ दुर्गा मंदिर रामपुर, बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मंदिर भलेहटा में सजावट की गई।
विज्ञापन


इनसेट-
मुबारकपुर के पूजा पंडाल में आज विराजेगी मां दुर्गा
शिकारगंज। मूसाखाड मार्ग पर स्थित क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में श्रीश्री नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति के की ओर से दुर्गा पूजा नवरात्र के पहले दिन से ही शुरू हो जाएगी। रविवार की रात पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं सोमवार को मां की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना की जाएगी। वर्ष 1983 में गांव के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में श्री श्री नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति की स्थापना कर नौ दिनों तक मां के पूजन अर्चन का निर्णय लिया गया था। तब से लेकर अब तक नौ दिवसीय पूजनोत्सव कार्यक्रम जारी है। समिति के अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने बताया कि वर्षों से जारी परंपरागत दुर्गा पूजा महोत्सव इस वर्ष 43वां वर्ष है। वनांचल में दुर्गा पूजा महोत्सव से देवी मय माहौल व्याप्त रहता है। रविवार को पूजा पंडाल निर्माण करने के दौरान समिति के महामंत्री समीर यादव कोषाध्यक्ष गोपी जायसवाल समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा सहित तमाम समिति के कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

इनसेट-
अंकुर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने की सफाई
सचित्र-
कंदवा। सामाजिक संस्था अंकुर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार को बरुइन गांव स्थित काली मंदिर में सफाई की।
इस दौरान संस्था के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि साफ- सफाई करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने रैपर और प्लास्टिक कूड़ेदान में ही फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान अम्बरीष कुमार सिंह, अजीत सिंह प्रिंस,अरुण सिंह,सुधीर सिंह, मिट्ठू सिंह, विशु सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें