पीडीडीयू नगर। नगर में रविवार की दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान शनिवार के 31 से दो डिग्री बढ़कर 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना रहा।
जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहींं होने से गर्मी और उमस जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप और उमस के कारण लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ा।
अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होने से व उमस बढ़ने से लोगो को गर्मी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि पूरे दिन बादलों का भी आवाजाही कम रही हालांकि दोपहर के दो बजे के करीब नगर में बादल छा गए लेकिन लेकिन केवल बूंदाबांदी होने से उमस और भी बढ़ गई। इससे लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा। सुबह से शाम तक गर्मी व उमस ने कोई भी राहत नहीं दी। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के परिणामस्वरुप 25 सितंबर से पूर्वांचल में फिर से कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ छिटपुट बारिश होने व 26 सितंबर को इसके प्रदेश के मध्यवर्ती एवं बुन्देलखंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। संवाद