फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर मातृत्व को सम्मान, बना बेबी फीडिंग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अब महिलाओं को अपने शिशुओं को स्तनपान कराने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के यात्री हाल में बेबी फीडिंग रूम का निर्माण करा दिया है। इससे ट्रेन के इंतजार के दौरान महिलाएंं अपने बच्चों को सुरक्षित और एकांत स्थान पर दूध पिला सकेंगी। पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार माने जाने वाले इस जंक्शन पर प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री आवाजाही करते हैं, जबकि 300 से ज्यादा ट्रेनें यहां से गुजरती हैं। ट्रेनों के विलंब के कारण यात्रियों को अक्सर लंबे समय तक स्टेशन पर रुकना पड़ता है। ऐसे में नवजात शिशु के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती थी, क्योंकि भीड़-भाड़ में स्तनपान कराना उनके लिए असहज स्थिति बन जाती थी। हालांकि, प्लेटफॉर्म पर महिला प्रतीक्षालय मौजूद है, लेकिन वहां भी पर्याप्त निजता नहीं मिल पाती थी। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने यात्री हाल में अलग से बेबी फीडिंग रूम तैयार कराया है, जहां महिलाएं आराम से अपने शिशु को स्तनपान करा सकेंगी।
विज्ञापन


बेबी फीडिंग रूम का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से महिला यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें