फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूजी गईं मां सरस्वती, खूब लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार को ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान से की गई। स्कूलों-कॉलेज और कोचिंग संस्थाओं के साथ ही विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। नगर के धर्मशाला रोड चौराहा के पास भारतीय बाल युवा संघ की ओर से 12 फीट ऊंची मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। यह प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केेंद्र रही। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। स्कूलों में विद्यारंभ संस्कार कराए गए। जगह-जगह होलिका भी स्थापित की गई।
विज्ञापन

जिले में मां सरस्वती की पूजा की तैयारियां पहले से चल रही थीं। पूरे जिले में 612 स्थानों पर सजे पंडालों मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। जिले में 436 स्थानों पर शनिवार की रात ही पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। अन्य स्थानों पर रविवार की रात प्रतिमा स्थापित की गई। नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, नई सट्टी, गोबरिया, अलीनगर, कैलाशपुरी, रविनगर, रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानस नगर सहित अन्य कॉलोनियों में पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित कर पुरोहितों से विधि-विधान से पूजा कराई गई। हवन पूजन के बाद माता की आरती उतारी गई। इस दौरान माता के खूब जयकारे लगे। उधर, पंडालों व आस-पास बिजली के झालरों से सजावट की गई। स्कूलाें में मां सरस्वती की पूजा की धूम रही। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उधर, वसंत पंचमी के मौके पर जगह-जगह होलिका भी स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें