फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 440 करोड़ से सुभाष पार्क से चकिया तिराहा तक बनेगा ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में सुगम यातायात और लोगों की मांग को देखते हुए सुभाष पार्क से चकिया तिराहे तक ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी है। डीएम के निर्देश पर सेतु निगम ने शासन को 440.92 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजी है। फोरलेन के बजाय सिक्सलेन सड़क के निर्माण की मांग कर रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से यह पहल की गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन का कहना है कि फोरलेन के ऊपर ओवरब्रिज बन जाने से जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। दरअसल, जब नगर के लोगों को फोरलेन सड़क बनाए जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू किया। उधर, बाजार के वे दुकानदार जिनकी दुकानें फोरलेन सड़क के कारण बच जा रही थीं, फोरलेन के समर्थन में उतर आए। दोनों पक्ष के लोग अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस भी निकाल चुके हैं। सिक्सलेन सड़क के निर्माण की मांग कर रहे लोग जब पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार से कुछ दिन पहले मिले तो उन्होंने उन्हें डीएम के निर्देश पर सेतु निगम से सुभाष पार्क से चकिया तिराहे तक ओवरब्रिज बनवाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोरलेन सड़क के ऊपर ही फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को सिक्सलेन सड़क के बजाय आठ लेन सड़क मिल जाएगी। साथ ही वाराणसी से चंदौली व बिहार जाने वाले लोग ओवरब्रिज से होकर निकल जाएंगे। उन्हें स्थानीय बाजार में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि इसके बाद भी सिक्सलेन सड़क के निर्माण की मांग कम नहीं हुई है। ओवरब्रिज बनने के बाद बाहर से आने वाले रेल यात्रियों को स्थानीय जंक्शन तक जाने में परेशानी नहीं होगी। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने बताया कि ओवरब्रिज से होकर चकिया तिराहे तक यात्री जंक्शन के दक्षिण दिशा से ट्रेन पकड़ने के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर पहुंच जाएंगे। वहीं पुराने रेल ओवरब्रिज से भी लोग जंक्शन तक पहुंच जाएंगे। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे का कहना है कि सिक्सलेन सड़क के निर्माण की मांग को देखते हुए ओवरब्रिज का प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी व धन मिलने के बाद सेतु निगम ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराएगा। इससे जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें