फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एयर शो में छठ और देव दीपावली से दो गुना से ज्यादा भीड़

विज्ञापन
पड़ाव के डोमरी में करतब दिखाते विमान। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एयर शो के तीसरे और आखिरी दिन रविवार को भीड़ का ऐसा सैलाब उमड़ा कि गंगा घाटों व उस पर डोमरी से बहादुरपुर तक पैर रखने की जगह नहीं बची। प्रशासन के मुताबिक, देव दीपावली से दोगुनी ज्यादा भीड़ आई। देव दीपावली पर करीब दस लाख लोग आते हैं। इसी तरह छठ से दो गुना से ज्यादा लोग एयर शो देखने पहुंचे हैं। छठ पर भी करीब दस लाख लोगों की भीड़ गंगा किनारे पहुंचती है। रविवार को गंगा इस पार आठ लाख तो उस पार 12 लाख लोग हवाई करतब देखने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय ( 22, 24 और 25 अक्तूबर) एयर शो का समापन रविवार को हो गया। सुबह नौ बजे तक पड़ाव से गंगा घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों और पैदल यात्रियों का दबाव बढ़ गया। डोमरी, सूजाबाद, कटेसर और बहादुरपुर के घाटों पर भीड़ बढ़ती चली गई। डोमरी, अवधूत भगवान राम घाट और सूजाबाद के घाट सुबह दस बजे तक खचाखच भर गए। लोगों के खड़े होने तक की जगह नहीं बची। इसके बाद प्रशासन ने सुबह 11 बजे के बाद आने वालों को बहादुरपुर की ओर भेजना शुरू किया। चंदौली और रामनगर की तरफ से आए कई लोगों ने भरे घाटों तक जाने के बजाय बहादुरपुर में ही जगह तलाश ली।


घर से खाना लेकर निकले, कई किलोमीटर पैदल चले

चंदौली, गाजीपुर और बिहार के कैमूर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग आए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर आए थे। किसी ने मीठी रोटी बनाई तो कोई पराठे लेकर पहुंचा ताकि दिनभर भीड़ के बीच खाने की परेशानी न हो।
विज्ञापन

-

पड़ाव चौराहे पर सख्त सुरक्षा, सात जगह बैरिकेडिंग
एयर शो के तीसरे दिन पड़ाव चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सुबह आठ बजे ही चौराहे से वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया। राजघाट पुल से पैदल आने-जाने वालों को भी रोक दिया गया। रामनगर से पड़ाव और पड़ाव से घाट तक सात स्थानों पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सुबह 11 बजे के बाद पहुंचने वाले लोगों को पड़ाव से अवधूत भगवान राम घाट की ओर जाने से रोककर बहादुरपुर की तरफ भेजा गया। इसका उद्देश्य भरे घाटों पर भीड़ का दबाव कम करना था।


पार्किंग फुल, गलियों में खड़े हुए हजारों वाहन

एयर शो में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पड़ाव के साहूपुरी और रामनगर स्थित पीएसी ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई थी। भीड़ बढ़ने के साथ सुबह दस बजे तक पार्किंग स्थल भर गए। इसके बाद वाहन चालकों ने घाटों तक जाने वाले रास्तों और आसपास की गलियों में बाइकें खड़ी करनी शुरू कर दीं।

सुबह से उमड़ी भीड़, गांवों की गलियां भी पड़ीं छोटी

डोमरी, सूजाबाद, कटेसर और बहादुरपुर के घाटों पर सुबह से ही भीड़ बढ़ती रही। डोमरी, अवधूत भगवान राम घाट और सूजाबाद के घाट सुबह दस बजे तक खचाखच भर गए। लोगों के खड़े होने तक की जगह नहीं बची। इसके बाद प्रशासन ने सुबह 11 बजे के बाद आने वालों को बहादुरपुर की ओर भेजना शुरू किया। चंदौली और रामनगर की तरफ से आए कई लोगों ने भरे घाटों तक जाने के बजाय बहादुरपुर में ही जगह तलाश ली। दो दिन तक अपेक्षाकृत खाली रहा बहादुरपुर घाट भी तीसरे दिन पूरी तरह भर गया। पड़ाव से ही सड़क के दोनों ओर बाइकें खड़ी होने लगीं। वाहनों की पार्किंग के लिए बनाए गए स्थल सुबह दस बजे तक भर गए तो लोगों ने गलियों और रास्तों के किनारे वाहन खड़े करने शुरू कर दिए। अनुमान है कि तीन हजार से अधिक बाइक और अन्य वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों के बाहर खड़े किए गए।

तीन विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और चेयरमैन भी पहुंचे
एयर शो के आखिरी दिन अवधूत भगवान राम घाट पर चंदौली जिले के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह और चकिया के विधायक लक्ष्मण आचार्य ने एयर शो देखा। रमेश जायसवाल और सुशील सिंह अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे थे। चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह समेत अन्य क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहे। लोगों ने आसमान में लड़ाकू विमानों के करतब और वायुसेना का प्रदर्शन देखा। दिनभर घाटों पर लोगों की आवाजाही बनी रही।
-
ब्रेड पकौड़ा 10 की जगह 20 रुपये में बिका, पानी की बोतल के लिए देने पड़े 50 रुपये
पड़ाव। एयर शो देखने उमड़ी भीड़ से गंगा किनारे के गांवों में अस्थायी बाजार गुलजार रहे। डोमरी से बहादुरपुर तक 150 से अधिक दुकानें सजीं। घरों में तैयार ब्रेड पकौड़ा, मोमोज, पकौड़ी, चना घुघुरी और समोसे बेचकर स्थानीय लोगों ने अच्छी कमाई की। 10 रुपये में मिलने वाला ब्रेड पकौड़ा 20 रुपये में बेचा गया। 20 रुपये का पानी का बोतल 40 से 50 रुपये में मिल सका। पड़ाव व्यापार मंडल के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया कि रविवार को ही छोटे दुकानदारों ने करीब 15 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की है। एयर शो के बाद पड़ाव की दुकानें खुलीं तो दो घंटे में ही दुकानदारों का पूरा सामान बिक गया। संवाद

पड़ाव के डोमरी में करतब दिखाते विमान। संवाद

पड़ाव के डोमरी में करतब दिखाते विमान। संवाद

पड़ाव के डोमरी में करतब दिखाते विमान। संवाद

पड़ाव के डोमरी में करतब दिखाते विमान। संवाद

पड़ाव के डोमरी में करतब दिखाते विमान। संवाद

पड़ाव के डोमरी में करतब दिखाते विमान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें