फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क धंसने से 60 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। गांधीनगर-लतीफ शाह मार्ग की सड़क रविवार की शाम को धंस गई। 15 फुट गहरा गड्ढा होने से आवागमन बाधित हो गया। इससे क्षेत्र के 60 गांवों का संपर्क टूट गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश नहर से रिसाव की वजह से सड़क धंसी है।
विज्ञापन

गांधीनगर-लतीफ शाह मार्ग के किनारे स्थित नहर से कई वर्षों से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सड़क अंदर से खोखली हो गई है। रविवार की शाम को सड़क धंसने से आवागमन ठप हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि पानी के रिसाव की वजह से सड़क धंस गई है। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत कराई थी। वही, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सर्वेश चंद्र सिंह ने बताया कि लतीफशाह राइट नहर के किनारे स्थित सड़क धंसने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद लोक निर्माण व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें