फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेश्वरी समूह की ओर से जरूरतमंदों में बांटे गए बीस टन से अधिक राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। लॉकडाउन के दौरान अघोर पीठ सर्वेश्वरी समूह ने प्रदेश शासन के माध्यम से जरूरतमंदों में 20 टन से अधिक राशन की मदद पहुंचाई है। आश्रम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 31 मार्च से 31 मई तक लगातार 62 दिन जरूरतमंदों में राशन के पैकेट बांटे गए। प्रत्येक पैकेट में तीन किलो आटा दो किलो चावल, एक किलो दाल, पांच सौ ग्राम नमक रहा।
विज्ञापन

बताया गया कि गुरूपाद संभव राम के नेतृत्व में क्षेत्र के सूजाबाद, डोमरी, रामनगर और भिटी गांवों के असहाय व जरुरतमंद लोगों और प्रवासी कामगारों तक मदद पहुंचाई गई। यह सहायता वाराणसी सदर के उप-जिलाधिकारी के निर्देशन में लेखपाल राजेश्वर सिंह,राजू एवं लेखपाल भोला शंकर की देख रेख में दी गई। इसी तरह जिले के जलीलपुर, मढ़िया,भोजापुर, रतनपुर के जरुरतमंदों में राहत पहुंचाई गई। इसके साथ ही 31 मार्च से लगातार पड़ाव चौराहे पर ड्यूटी रत चिकित्सक और पुलिस कर्मियों को गुड़ पानी, और आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें