फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मियाद खत्म होने के बाद भी चल रहे सौ से ज्यादा विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सौ से ज्यादा विक्रम मियाद बीतने के बाद भी सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे हैं। ये कंडम वाहन दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। कंडम विक्रम से एक महिला की मौत हो चुकी है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की लापरवाही से कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


पीडीडीयू जंक्शन से वाराणसी तक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर विक्रम चलते है। जिले में कुल 372 विक्रम पंजीकृत हैं, जिनमें से सौ से ज्यादा के पंजीयन की मियाद बीत चुकी है। यह वाहन कंडम हो चुके हैं। इसके बाद भी ये सड़कों पर चल रहे हैं। राजस्व की चपत लगाने के साथ ये प्रदूषण और जाम का कारण भी बनते हैं। वहीं, फिटनेस फेल होने के कारण इनसे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में रहने वाली इशरावती देवी की कंडम विक्रम की टक्कर से मौत हो चुकी है।
कोट-
जो भी वाहन अनफिट या जिनका पंजीयन समाप्त हो चुका है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पंजीयन की मियाद समाप्त होने के बाद भी सड़क पर चलने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। - डॉ. सर्वेश कुमार गौतम, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें