फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पापा-मम्मी हमें पढ़ाओ, विद्यालय जरूर पहुंचाओ...

विज्ञापन
चकिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश के लिए स्वागत करती प्रधा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दुलहीपुर।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। रैली को संकुल प्रभारी बलिराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव की गलियां पापा-मम्मी हमें पढ़ाओ, विद्यालय जरूर पहुंचाओ... और आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जरूर जाएंगे के नारों से गूंज गईं।
विज्ञापन

विकासखंड नियामताबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरैनी पर स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। संकुल प्रभारी ने सभी से अपील की कि सभी बच्चों का नामांकन अपने नजदीक के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कराएं। साथ ही साथ बदलते मौसम में संचारी रोगों से बचे। प्रधानाध्यापक संजय यादव ने कहा कि बिना शिक्षा के जीवन बेकार है, शिक्षा ही जीवन का आधार है। रैली में उमेश चंद्र प्रसाद, सुजीत यादव, रमाकांत, अशोक कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।रैली निकाल बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें