फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली का खंभा गाड़ने के दौरान गैस की पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
आलूमिल के पास गैस पाइप लाइन फटने के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

नगर के आलू मिल के समीप बुधवार की दोपहर बिजली का खंभा गाड़ते समय गेल गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर आलू मिल के समीप सड़क के किनारे बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए खंभा गाड़ रहे थे। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही गेल की 32 इंच की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटते ही तेज दबाव के साथ गैस निकलने लगी। इससे बिजली विभाग के कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर आवागमन बंद कर दिया। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात को वनवे कर दिया गया। वहीं, गेल गैस कंपनी के अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार बिना पूर्व सूचना के खुदाई के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। इस संबंध में अग्निशमन के प्रभारी अमित राय ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और जब रिसाव बंद हो गया तो टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें