फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक चौपाल के बाद ठप हो गई मोहल्ला चौपाल योजना, 24 वार्ड करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोगों की समस्याओं का समाधान उनके मोहल्ले में ही करने के उद्देश्य से शुरू की गई मोहल्ला चौपाल योजना नगर पालिका पीडीडीयू नगर में पहले ही आयोजन के बाद ठप हो गई। 12 नवंबर 2025 को कैलाशपुरी वार्ड में पहली चौपाल आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन नगर के किसी वार्ड में एक भी चौपाल नहीं लगाई गई। ऐसे में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
नगर पालिका प्रशासन ने योजना के पहले चरण में आठ वार्डों में मोहल्ला चौपाल आयोजित करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया था।
इसके तहत 12 नवंबर 2025 को कैलाशपुरी वार्ड में पहली चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने जलनिकासी, सड़क, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
योजना का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, लेकिन केवल एक आयोजन के बाद पूरी योजना ठंडे बस्ते में चली गई।
आठ माह बीतने के बावजूद न तो नया कार्यक्रम जारी किया गया और न लोगों को यह जानकारी दी गई कि आगे चौपाल कब आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें