पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में लगभग एक महीने का समय शेष है। ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी विषयों के मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। इससे जिले के हजारों बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सहुलियत मिलेगी। मॉडल पेपर उपलब्ध होने से छात्र-छात्राएं प्रश्नपत्र के प्रारूप को पहले से समझ सकेंगे और अपनी तैयारी को उसी अनुसार मजबूत कर पाएंगे। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर जारी मॉडल पेपर से छात्र-छात्राओं को प्रश्नों के प्रकार, अंकों के विभाजन और उत्तर लिखने के तरीके की जानकारी मिलेगी। मॉडल पेपर से परीक्षार्थी समय प्रबंधन बेहतर ढंग से कर सकेंगे। शिक्षक भी कक्षा में मॉडल पेपर के माध्यम से अभ्यास करा रहे हैं। इससे अंतिम समय में संशय की स्थिति कम होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं।
कोट-
बोर्ड परीक्षा से पहले वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध कराना विद्यार्थियों के हित में है। इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के छात्र परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।- देवेंद्र सिंह, डीआईओएस, चंदौली