सकलडीहा। रेलवे स्टेशन गेट के पश्चिम छोर पर मंगलवार शाम पांच बजे एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रैपुरा गांव निवासी लालचंद की पुत्री पूजा (16) के रूप में हुई है। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद