फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मोबाइल व्यवसायी पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

विज्ञापन
नौगढ़ में गोली लगने के बाद जख्मी हाथ से दिखाता युवक। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौगढ़-सोनभद्र मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम बदमाशों ने मोबाइल व्यवसायी को गोली मार दी। गोली व्यवसायी के बाएं हाथ में लगी। घटना के बाद आरोपी भाग गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के पीछे रुपये के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मझगावां गांव निवासी देवज्ञ विश्वकर्मा की नौगढ़ में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह अपने साथी शिवम के साथ मझगाई बाजार सामान लेने जा रहा था। रजबाहा पुल के पास दो युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि दोनों ने रुपये के लेनदेन के मामले में गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ी तो दोनों देवज्ञ के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचा निकालकर देवज्ञ पर फायर झोंक दिया। इससे गोली देवज्ञ के बाएं हाथ में जा लगी।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों आरोपी बाइक से भाग गए। घटना की जानकारी पाकर नौगढ़ थाने के एसआई अभय सिंह, चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है। घायल देवज्ञ को सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में देवज्ञ ने एक युवक की पहचान बताई है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल युवक की तहरीर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें