शहरनामा की फोटो------बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की ज
कंदवा। बरहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 45 मरीजों की जांच की गई। डॉ. नीतीश सिंह और डॉ. अजय कुमार ने पर्याप्त नींद लेने, मोबाइल का सीमित इस्तेमाल करने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी।
कार्यक्रम
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भगवती त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। डॉक्टरों ने बताया कि मोबाइल की लत युवाओं को अवसाद की तरफ ले जा सकती है। चिड़चिड़ापन, ज्यादा गुस्सा आना, भूलने की बीमारी, मंदबुद्धि बच्चे, जल्दी थकना, हड़बड़ी में रहना, अत्यधिक चिंता की वजह से सांस लेने में तकलीफ आदि को मानसिक रोग के लक्षण हैं। समय रहते इससे निजात पाई जा सकती है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. एसपी त्यागी, सूर्य प्रकाश, मृदुल राय, तेजप्रताप भारती आदि थे। संवाद