सिविल बार एसोसिएशन द्वारा बार सभागार में बुधवार को मिर्जापुर के एमएलसी विनीत सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।
इस दौरान अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और अन्य अधिवक्ताओं ने स्मृति चिह्न भेंट कर एमएलसी को सम्मानित किया।
इस
अवसर पर विनीत सिंह ने कहा कि रिश्तों के बीच पड़ी दरार को मिटाने की
जरूरत है, न की रिश्तों को।
इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर समाज के हित में
कार्य करना होगा।
अधिवक्ता हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय निर्माण नहीं होने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ
वादकारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसलिए अधिवक्ताओं व
वादकारियों की समस्या के समाधान के लिए पूरा प्रयास होगा।
पेयजल की समस्या
को देखते हुए उन्होंने वाटर प्यूरीफायर बार सभागार में लगाने की बात कही।
साथ ही उन्होंने बार भवन के लिए निर्माण खर्च देने का आश्वासन दिया। इसके
पूर्व अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की समस्या से एमएलसी को अवगत कराया।
बताया
कि सुविधाओं के अभाव में अधिवक्ताओं व वादकारियों को तमाम तरह की दिक्कतों
का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, मुरलीधर सिंह, अरुण
कुमार सिंह, बद्री प्रसाद, वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, धर्मेंद्र कुमार
सिंह मंटू, राकेश रत्न तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह
व संचालन शशिशंकर सिंह ने किया।