क्षेत्र के सिकठा गांव में परंपरा से होने वाले रामनवमी के दिन विराट कुश्ती दंगल का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें आसपास के जनपदों सहित बिहार के प्रांत के भी पहलवानों ने अपनी कला का कौशल दिखाया।
दंगल के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मिर्जापुर श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल प्रारंभ कराया। इस दौरान सिंटू महराजपुर ने सतीष पगहीं को मात दी।
दंगल में धीरज पगहीं, मनोज मनराजपुर, गोपाल सिलौटा, संतोष महराजपुर, सिंटू महराजपुर, प्रेमनाथ वाराणसी गया सेठ, अजय कम्हरियां, प्रेमनाथ महराजपुर आदि के मुकाबले बराबरी पर छूटे।
वहीं सिंटू महराजपुर ने सतीष पगहीं को पिंटू महराजपुर ने विकास कम्हरियां को, प्रेमनाथ गया सेठ वाराणसी ने जितेंद्र महराजपुर को पिंटू महाराजपुर ने, विजेंद्र सिसौड़ा बिहार को, संदीप महाराजपुर ने राजू पगहीं को, विश्वनाथ कर्मनाशा बिहार ने रिक्की मागलपुर को वीरेंद्र बरहन ने हलचल सिसौड़ा को चित कर बाजी मारी। दंगल में विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बरहनी महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. बालेश्वर सिंह, इमरान खां, रियाज खां, काशी हिंदू विश्व विद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डा. पवन कुमार सिंह, डां संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। कमेंटेटर महेंद्र यादव, निर्णायक रामनगीना सिंह, जोखन पहलवान, सिजेंद्र राय थे।
कार्यक्रम के संयोजक रतन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।