फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज देकर विधायक ने शुरू की निशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। प्रधानमंत्री कल्याण गरीब योजना के तहत मिलने वाला अनाज राशन कार्ड धारकों के लिए मील का पत्थर बनेगा। ये बातें बुधवार को नगर के विभूति नगर स्थित सस्ते गल्ले के दुकानदार मनोज गुप्ता के दुकान पर राशन वितरण के दौरान विधायक शारदा प्रसाद ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान देश व प्रदेश की सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना के माध्यम से लोगों तक सहायता पहुंचाने में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा प्रति कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री कल्याण गरीब योजना के तहत तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल निशुल्क दिया जा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत के विभूति नगर स्थित मनोज गुप्ता के सस्ते गल्ले की दुकान पर प्रधानमंत्री कल्याण गरीब योजना के तहत मिलने वाली खाद्यान्न का वितरण कार्ड धारकों को निशुल्क कर योजना का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने किया। इस दौरान एसडीएम अजय मिश्र ने कहा कि कार्ड धारकों को मिलने वाले प्रधानमंत्री कल्याण गरीब योजना की खाद्यान में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर ममता सिंह, कोटेदार मनोज गुप्ता, नगर पंचायत कर्मी गुलाब मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें