फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से सीडीओ को गिनाई सिंचाई की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में खरीफ के सीजन में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है। नहरों और नलकूपों की हालत जर्जर होने से किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। वहीं किसानों को मात्र बारिश के पानी का सहारा दिख रहा है। ऐसे में मंगलवार को मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने विकास भवन में सीडीओ और सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ बैठक करके नहरों, नलकूपों को दुरुस्त करके तत्काल संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक साधाना सिंह ने कहा कि धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। लेकिन जिले में नहरों का संचालन पूरी क्षमता से नहीं हो रहा है। इससे किसानों को अधिक व्यय करके निजी संसाधनों के सहारे खेती करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग के अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा समस्या बनौली खुर्द उपकेंद्र, नगर तथा बरौली से है। जहां ठेकेदारों की मनमानी के चलते उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कहा कि ऐसेे समस्याओं को तत्काल हल किया जाए। सीडीओ ने विधायक को आश्वस्त किया कि किसानों को धान की रोपाई के सीजन में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, अप्पू सिंह, यशवंत सिंह, विद्यासागर गुप्ता, अखिलेश सिंह, संतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें