फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दुकानों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर के वार्ड नंबर छह, सिविल लाइन पूर्वी में मुंसिफ न्यायालय के पास नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित 16 दुकानों के निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार को संयुक्त रुप से किया। नगर पंचायत की ओर से 49 लाख 68 हजार की लागत से बनने वाले इस शॉपिंग कंपलेक्स में भूतल पर आठ और ऊपरी तल पर भी इतनी ही दुकानों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि दुकानों के निर्माण से नगरवासियों को रोजगार उपलब्ध होगा और उनके लिए विकास के रास्ते खुलेंगे। नगर प्रशासक व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर पंचायत की भूमि पर दुकानों का निर्माण होने से नगर पंचायत की आय बढ़ेगी। साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम, सभासद प्रमोद कुशवाहा, अनिल केसरी, मनोज कुमार, उमेश शर्मा, राकेश रोशन, रामसेवक, रोहित विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, ओम प्रकाश रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें