सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को लघुडाल के अधिकारियों संग
नरवन क्षेत्र के कर्मनाशा नदी पर स्थापित आठ कैनालों का निरीक्षण किया।
जिसमें कैनालों की क्षमता बढ़ाने और नहरों की लाइनिंग और सिंचाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने पर जोर दिया।
सर्व
प्रथम विधायक नौबतपुर कैनाल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की मांग पर
उन्होंने नहर की लाइनिंग, पांच क्यूसेक की नई मोटर, सीढ़ी बनाने का निर्देश
अधिकारियों को दिया।
वहीं चारी कैनाल के लिए दस क्यूसेक की नई मोटर, नहर
की लाइनिंग और रपटा बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके पश्चात
चिरईगांव धनाइतपुर और अरंगी में लगे लिफ्ट कैनाल पर गये।
वहां उन्होंने
स्टार्टर, नई मोटर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलकर 400 केवीए का करने का
आश्वासन दिया।
इसके पश्चात विधायक अदसढ़, ककरैत और कोरौती में लगे
कैनाल पर गये जहां उन्होंने कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने के लिए
रेगुलेटर, लायनिंग, नई पाइप लाइन, पुलिया और दो टांसफार्मर चेंज करने की
बात कही। उन्होंने बताया कि पूर्वी नरवन में सिंचाई की विकराल समस्या थी।
लेकिन इन आठ कैनालों की क्षमता वृद्धि होने और चिरईगांव में निर्माणाधीन
स्वतंत्र फीडर से जुड़ने के बाद यह समस्या समाप्त हो जायेगी। वहां मौजूद
सहायक अभियंता एसडी त्रिपाठी ने बताया कि शासन से इन कैनालों के लिए लगभग
बीस करोड़ की स्वीकृति मिली है।
जिससे लगभग पचास हजार किसानों को लाभ
मिलेगा। इस दौरान अवर अभियंता इरफान अली, अमित चौधरी, अंगद यादव, नन्दकुमार
राय, इन्द्रजीत सिंह, पंकज सिंह, शंकर जायसवाल, अजय सिंह, रविकान्त सिंह,
अजय पांडेय, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।