फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूल चलो रैली को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को आयोजित समारोह में स्कूल चलो अभियान और बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें बांटने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय से स्कूल चलो रैली को क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश आचार्य और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। इस दौरान भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, बीएसए सचिन कुमार, डायट प्रवक्ता बिकायल भारती, डीआईओएस दलसिंगार यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान विधायक व जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं। विधायक ने आह्वान किया कि शिक्षा से कोई भी बच्चा छूटने न पाए, यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नहीं, बल्कि समाज के लोगों की भी है। उन्होंने कहा कि हर घर के बच्चे को शिक्षा ग्रहण कराने से समाज और राष्ट्र को मजबूती मिलेगी। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से बच्चों को विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कराने के लिए कायाकल्प योजना के कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने स्कूल चलो अभियान चलाकर बच्चों का स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन व उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को आगे आकर बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने में भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान चकिया के खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल, सभासद बादल सोनकर, मीना राय, राजेश पटेल, जयप्रकाश पटेल, प्रदीप जैसल, ख्याल चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन बाबूलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें