फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेललाइन के किनारे मिला महिला का अधजला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास मुगलसराय-गया रेललाइन के किनारे सोमवार की रात एक महिला का अधजला शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पहचान जगदीश सराय गांव निवासी पिंकी केशरी (45) के रूप में की। घटनास्थल पर प्लास्टिक का डिब्बा और माचिस मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पिंकी दोपहर से ही लापता थी। देर रात तक पास पड़ोस के लोग उसकी तलाश करते रहे। इसी बीच पिंकी का अधजला शव रेललाइन के किनारे पड़ा मिला। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया। इसके अलावा जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पिंकी के पति प्रेमचंद्र केशरी की मृत्यु करीब 15 साल पहले हो चुकी है। उसकी 22 वर्षीय एक बेटी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें