फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने धान क्रय केंद्र खोलवाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को अरंगी गांव में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों के गांव में तत्काल धान क्रय केंद्र खोलवाने की मांग पर उन्होंने डीएम नवनीत सिंह चहल से बात कर रविवार को क्रय केंद्र खुलवाने को कहा। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र खोलवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विधायक दिन में दो बजे के करीब अरंगी पहुंचे। गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह गुड्डू के नेतृत्व में लोगों ने गांव में तत्काल क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की। विधायक ने फोन पर जिलाधिकारी से बात कर रविवार को तक क्रय केंद्र खोलने को कहा। इस पर डीएम ने मंगलवार को क्रय केंद्र खुल जाने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि अरंगी गांव के लोग गांव में क्रय केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर काफी नाराज चल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर विधायक अरंगी पहुंचे थे। इस मौके पर संजय सिंह गुड्डू, सिक्कू सिंह, विकास सिंह, टप्पू सिंह, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें