फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर विधायक नाराज, मंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। किसानों की समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह शुक्रवार को नगवा पंप कैनाल और स्थानीय विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभागों के संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और मुख्य अभियंता लघु सिंचाई विभाग से वार्ता कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विधायक पहले नगवा पंप कैनाल पहुंचे। यहां पंप का स्टार्टर व मोटर जला मिला और नहर बंद पाई गई। विधायक के पहुंचते ही विभागीय कर्मचारियों ने आनन-फानन में नहर में 20 क्यूसेक पानी छोड़ा। मौके पर मौजूद किसानों ने उन्हें अव्यवस्था और अधिकारियों की उदासीनता से अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल सिंचाई मंत्री व मुख्य अभियंता से मोबाइल पर वार्ता कर अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पत्र भेजकर दोनों अधिकारियों को निलंबित करने व लापरवाह कर्मचारियों के स्थानांतरण की संस्तुति की। इसके बाद विधायक विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। यहां पांच एमवीए के नए ट्रांसफॉर्मर पर कार्य चल रहा था। उन्होंने एसडीओ सुधीर सिंह और अवर अभियंता घनश्याम से बात कर सभी फीडरों पर समुचित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि क्षेत्र में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सहायक अभियंता सौरभ मालवीय, अवर अभियंता सुशांत श्रीवास्तव, राजेश, मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, आलोक सिंह, रमेश यादव, अरविंद मिश्रा, अच्युतानंद पांडेय सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें