फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: सौ महिलाएं बनेगी रोल माडल

विज्ञापन
केवीके में संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में सीएम के ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। इसमें महिला ग्राम प्रधान, किसान, श्रमिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं शामिल हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को जागरूक बनने तथा अधिकारों को जानने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे समाज का विकास होगा। इस दौरान उन्होंने कई जनपदों के महिलाओं से संवाद भी किया।
विज्ञापन

महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आधी आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के अफसरों को भी महिलाओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने तथा जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। किसी भी सूरत में महिला उत्पीड़न और अपराध की घटनाओं को रोका जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से स्वालंबी बनाने का प्रयास चल रहा है। जो धरातल पर प्रभावी रुप से दिख रहा है। वहीं केवीके में गोष्ठी के दौरान अफसरों ने सभागार में मौजूद महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारें में जानकारी दी। कहा कि महिलाओं के लिए अलग से महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 1098, 112 जारी किया गया है। इस दौरान डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिलीप मौर्य, कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल, अपर पंचायतीराज अधिकारी राम उदय यादव, डा. समीर पांडेय, सूर श्याम मौजूद रहे। दूसरी ओर सदर ब्लाक में प्रोबेशन विभाग की ओर से महिलाओं और किशोरियों को पास्कों एक्ट के बारें में जानकारी दी गई। इसमें बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी दिक्षा अग्रहरि मौजूद रही।
सौ महिलाएं बनेगी रोल माडल
चंदौली। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूक महिलाओं को रोल माडल के रुप में चयनित किया जाएगा। इसके लिए आठ प्रमुख विभागों को जिम्मेदारी दी गई। इसमें आशा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मी, प्रधान, समाजसेवी, महिला पुलिस कर्मी सहित अन्य क्षेत्रों से महिलाओं का चयन होगा। वहीं महिला फरियादियों को सहूलियत देने के लिए पुलिस थानों में महिला डेस्क की स्थापना हो चुकी है।
विज्ञापन

महिला हिंसा की घटनाओं पर रोकने तथा कमी लाने के लिए प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान चलाया है। 17 अक्तूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं जिला मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री और विधायकों ने अभियान का आगाज किया। मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रबोशन, पंचायतीराज, कृषि विभाग, श्रम विभाग, जिला कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नेहरु युवा कल्याण सहित अन्य विभागों को जिम्मेदारी मिली। महिलाओं को जागरुक करने के लिए जगह-जगह गोष्ठी, पोस्टर और नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा। वहीं जागरुकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली सौ महिलाओं को रोल माडल के रुप में चयनित किया जागा। जो अन्य महिलाओं को नारी हिंसा रोकने तथा उनके अधिकारों के बारें में जानकारी देगी। शासन के निर्देश पर पीड़ित महिलाओं के लिए सभी थानों में अलग से महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हो चुकी है। जिसे और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस के अधिकारी कारगर रणनीति बना रहे है।
महिला श्रमिकों को किया जाएगा जागरूक
चंदौली। श्रम विभाग की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला श्रमिकों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी ब्लाकों में कैंप लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही श्रम विभाग से संचालित योजनाओं से जोड़कर उन्हे स्वावलंबी बनने पर जोर दिया जाएगा।
महिला फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए सभी थानों पर अलग से हेल्प डेस्क बना दिया गया है। यहां महिला पुलिस कर्मी पीड़िताओं के फरियाद सुनेगी तथा त्वरित रुप से मामले के निस्तारण के लिए नोडल अफसर की नियुक्ति किया जाएगा। ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रेमचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें