फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी प्रमाण पत्र के लिए कैडेटों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में सी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा हुई। 28वीं गर्ल्स बटालियन बीएचयू वाराणसी के कमान अधिकारी कर्नल पीएस सिकरवार और लेफ्ट कर्नल शिवांगी जुएल की देख-रेख में रविवार को आयोजित परीक्षा में पीडीडीयू नगर के साथ चंदौली, गाजीपुर एवं वाराणसी के कैडेट शामिल हुए। कैडेटों ने लिखित, शारिरिक, मानचित्र अध्ययन, फायरिंग की परीक्षा दी। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्नल पीएस सिकरवार ने कहा कि एनसीसी का प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में एक सोपान का कार्य करता है। इसकी सहायता से आप अन्य कि तुलना में जल्दी आगे बढ़ सकते हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल शिवांगी ने कहा कि सफल होना हर छात्र कि इच्छा होती है। मेरी इच्छा है कि छात्र सफल होकर राष्ट्र कि सेवा करें और राष्ट्र को स्वयं को समर्पित कर देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें। मुख्य अधिकारी मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा की जिन छात्र-छात्राओं को कुछ अलग देखने व करने की अभिलाषा है उनको एनसीसी सुनहरा अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट रामभुवन, लेफ्टिनेंट मुखराम, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सूबेदार नरेंद्र कुमार, सूबेदार रामकुमार श्रेष्ठ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें