फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब बालक का नहर किनारे झाड़ियों में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या दस निवासी शिवांश प्रजापति (10) का शव बुधवार को लतीफशाह लेफ्ट कर्मनाशा नहर किनारे झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। शिवांश एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब था। नगर में बालक का शव मिलने के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने लोगों को निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

बुधवार को लेफ्ट कर्मनाशा नहर किनारे जंगल की ओर मुहम्मदाबाद गांव के कुछ लोग जलावनी लकड़ी की तलाश तलाश में थे कि इसी दौरान नहर किनारे झाड़ियों में एक बालक का शव देख सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह, कोतवाल राजेश यादव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पर पहुंच गये। पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से बालक के शव को नहर से बाहर निकलवाया। बालक की पहचान शिवांश प्रजापति (10)के रूप में हुई। शिवांश के पिता महेंद्र प्रजापति ने बताया उनका पुत्र 20 जनवरी को घर के बाहर खेल के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था। 21 जनवरी को बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें