पीडीडीयू नगर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान उन्हें चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश को मजबूत बनाने में डॉ. कलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
समाजवादी पार्टी की पीडीडीयू नगर स्थित कार्यालय पर चंदौली के पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में मिसाइल मैन को याद किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक, इंजीनियर और भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। उनके नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण मिसाइलों का विकास किया, जिनमें अग्नि और पृथ्वी मिसाइल प्रमुख हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, मोबिन कुरैशी, नायाब रिंकू, नियम अंसारी, प्रेम नाथ तिवारी, रफत अली साजन, जुबेर अहमद बबलू, सुरेंद्र यादव, राजकुमार कन्नौजिया, सरोज पाठक आदि उपस्थित रहे। ताराजीवनपुर क्षेत्र के तारापुर स्थित सोहेल खान के आवास पर डॉ. अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस दौरान सोहेल खान ने कहा कि कलाम साहब का मिसाल ढूंढ़ना मुश्किल है।
उन्होंने अग्नि, पृथ्वी आदि मिसाइल निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने बिजली, ऊर्जा प्रौद्योगिक, संचार, अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में काम किया। इस मौके पर साबिर कासमी, चित्रांश विश्वकर्मा, आशिफ इक़बाल, अनुराग शर्मा, दिलशाद हाशमी, विवेक कुमार, साहिल, शनेश कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। कंदवा क्षेत्र के पई गांव में पूर्व प्रधानाध्यापक रमेश राय के आवास पर रविवार को पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया गया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय धीना के प्रधानाध्यापक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि देश पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम का हमेशा आभारी रहेगा। देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का सपना देखने वाला कर्मवीर योद्धा मरते दम तक देश के लिए काम करते रहे। इस दौरान रमेश राय, रमाशंकर शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, विनोद सिंह, प्रफुल्ल चंद्र राय, रणजीत यादव आदि मौजूद रहे।