फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नींव की खाेदाई में निकले शिवलिंग के लिए एक बिस्वा जमीन दान देगा मुस्लिम पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद (चंदाैली)। अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में नींव की खोदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग मिलने के मामले में रविवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा की माैजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की। इस दाैरान भूस्वामी सकलैन ने सांप्रदायिक साैहार्द कायम रखने के लिए स्वेच्छा से एक बिस्वा जमीन शिवमंदिर के नाम पर दान देने की घोषणा की। इससे माैके पर हर-हर महादेव के जयकारे लगने लगे।
विज्ञापन


गांव निवासी सकलैन अपनी आराजी नंबर की जमीन पर भवन निर्माण करवा रहे थे। शनिवार की शाम मजदूर नींव की खोदाई कर रहे थे, तभी जमीन में दबा शिवलिंग दिखने लगा। लोगों ने सफाई कर बेलपत्र, गंगाजल से पूजा-पाठ शुरू कर दिया। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण स्थिति संवेदनशील होने लगी। इस पर अलीनगर थाने की पुलिस और एसडीएम अनुपम मिश्र माैके पर पहुंचे और शिवलिंग को पास के शिव मंदिर में रखवाया।



रविवार की सुबह से शिवलिंग की पूजा के लिए आसपास के गांवों से महिला-पुरुष पहुंचने लगे। जानकारी होने पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जहां शिवलिंग मिला है, वह जमीन कोट की है। गांव के पूर्व प्रधान जीवन बिंद और जंग बहादुर सिंह ने दावा किया कि पहले इस गांव का नाम धपरी नहीं, धर्मपुरी था जो 84 कोस परिक्रमा में आता है। यह कोट हिंदुओं का था, उस पर मुगलों ने कब्जा कर लिया था। पुरातत्व विभाग इस कोट की खोदाई करेगा तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा की माैजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने नींव की जगह की पैमाइश की। शिवलिंग वाली जगह की आराजी संख्या 732 और रकबा 0.130 एयर का है। इस दाैरान भूस्वामी सकलैन ने सभी की उपस्थिति में घोषणा की कि गांव में सौहार्द बना रहे, इसके लिए एक बिस्वा जमीन मंदिर के लिए दान देंगे। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि शिवमंदिर में रखे शिवलिंग की लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें