चंदौली के एक गांव का बालक अपने घर के पास खेल रहा था तभी गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर बच्चे को एक निर्माणाधीन स्कूल में सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया और उसके बाद मौके से फरार हो गया।
बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ उसी गांव के एक युवक ने गुरुवार को कुकर्म किया। मेडिकल में भी कुकर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी युवक ने निर्माणधीन स्कूल में ले जाकर बालक के साथ कुकर्म किया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव का बालक अपने घर के पास खेल रहा था तभी गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर बच्चे को एक निर्माणाधीन स्कूल में सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया और उसके बाद मौके से फरार हो गया। जब बालक ने पूरी आपबीती अपने घरवालों को बताई तो सब अवाक रह गए। परिजन तत्काल बबुरी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया. वही पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मेडिकल मुवायना संबंधित अन्य कानूनी कार्यवाही में जुट गई। पीड़ित बालक का मेडिकल करने के बाद डॉक्टर ने भी बच्चे के साथ कुकर्म की बात की पुष्टि की है। सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।