समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर में पदयात्रा निकाली गई। जिसने सपा कार्यालय से शुरू होकर सब्जी मंडी होते हुए नगर का भ्रमण किया। सपा नेताओं ने स्थानीय खुदरा दुकानदारों से ही खरीदारी करने की अपील जनता से की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग बंद करें। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष मोनू जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद