Chandauli News : यह फोटो वायरल होने के बाद चंदाैली के बलुआ थाने पर तैनात पुलिसकर्मी के प्रति नाराजगी जाहिर की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची उसके पास भीख मांगने पहुंची थी। मदद करने की बजाए पुलिसकर्मी ने उससे यह काम करवाया।
चंदाैली के बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ तिराहे पर भिक्षा मांग रही एक छोटी बच्ची को सही राह दिखाने की बजाए बलुआ पुलिस में तैनात सिपाही ने उससे पुलिस पिकेट मे झाड़ू लगवाकर पुलीसिया कार्य प्रणाली पर एक बार फिर प्रश्नचिन्ह लगा दिया।
विज्ञापन
नाबालिग एक बच्ची भिक्षा मांगते मांगते पुलिस पिकेट पर पहुंच गई। पिकेट पर मौजूद हेड काॅन्स्टेबल से उसने खाने के लिए कुछ पैसे की मांग की। इसपर पुलिसकर्मी नाराज हो गया।
इतना ही नहीं उसने बच्ची से पुलिस पिकेट बूथ में झाड़ू लगवाया। पुलिस का यह रूप देख रहगीर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। बलुआ पुलिस स्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में नही था। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।