फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : सिलेंडर लदे ट्रक ने युवक को कुचला, भागने के चक्कर में हुआ एक और हादसा; भीषण चक्काजाम

Sun, 29 Dec 2024 01:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News : चंदाैली के इमलिया गांव के पास दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर धीना थाने की पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मृतक लालू जायसवाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदाैली के धीना थानांतर्गत इमलिया गांव मोड़ के पास रविवार की सुबह गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर कसवड़ गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन


सकलडीहा कोतवाली के कसवड़ गांव निवासी रामजी जायसवाल का पुत्र लालू (22) सुबह घर से अपनी बाइक से अमड़ा के लिए निकला। इमिलिश्यस गांव के मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे सिलेंडर लगे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे लालू की मौके पर ही मौत हो गई।

भागने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सुबह दस बजे से जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें