छात्रों का गुस्सा देख दबंग नौ दो ग्यारह हो गए। घटना से नाराज छात्र-छात्राओं ने मुगलसराय-बबुरी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्र-छात्राओं को शांत कराया। छात्राओं ने कहा कि हमें काफी भय है। जब शिक्षकों पर हमला हो रहा है तो छात्र-छात्राएं कहां तक सुरक्षित हैं।