फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के गहने उड़ाए

Sun, 20 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ओयरचक गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने छत के रास्ते दो घरों में घुसकर छह लाख रुपये मूल्य के गहने, 55 कीमती साड़ियों समेत 66 हजार पांच सौ रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


गृहस्वामियों को चोरी की घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। भुक्तभोगियों ने कंदवा थाने में चोरी की घटना की तहरीर दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।

गांव निवासी पारस सिंह अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गए। देर रात चोर घर के बाहर बने शौचालय की छत के सहारे मकान के छत पर चढ़ गए और छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन


चोरों ने जिस कमरे में गृहस्वामी व उसका परिवार सोया था उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बगल के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अटैची में रखे नकदी, आभूषण व 15 कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया।

गृहस्वामी के अनुसार अटैची में 65000 रुपये नकद, सोने का झुमका, अंगूठी व चेन सहित अन्य आभूषण थे। सभी आभूषणों का वजन 50 ग्राम बताया गया है।

इसके बाद चोर शशिकांत उपाध्याय के घर में घुस गए। कमरे में रखे एक चमड़े के बैग में रखे 1500 रुपये नकद, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र व बक्से में रखी 40 कीमती साड़ियां चुरा ले गए।

शनिवार की सुबह बक्सा घर के पास स्थित खेत में फेंका हुआ पाया गया। भुक्तभोगियों ने शनिवार को घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मंजू सिंह यादव ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें