शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के जीटी रोड स्थित वीआईपी गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी द्वारा गांधी परिवार पर आरोप लगाए जाने से नाराज थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली महाल पार्टी कार्यालय से पूर्वाह्न में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए जीटी रोड स्थित वीआईपी गेट पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
इसके पश्चात शास्त्री पार्क में सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर जनता को बरगला रही है।
कहा कि संसद के शीत सत्र के दौरान मुंह की खाने के बाद केंद्र सरकार अब बदले की भावना से काम कर रही है। कहा कि वित्त मंत्री अरूण जेटली के कारनामें जगजाहिर हैं।
वहीं प्रधानमंत्री को जनता से कुछ लेना देना नहीं है। वे सिर्फ अपनी विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। विधान सभा चुनाव में जनता जरूर इसका जवाब देगी।
पुतला दहन व सभा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, विजय कुमार गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, संजय, सतपाल सिंह, धनंजय सिंह आदि शामिल रहे।संचालन शाहिद तौसीफ ने किया।
केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर तहसील परिसर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि चुनाव से पूर्व काले धन की वापसी और अच्छे दिन की गारंटी केंद्र की बीजेपी सरकार ने जनता से किया था।
लेकिन इन सभी मुद्दों पर अब तक असफल साबित हुए। इसे छिपाने के लिए कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष सोनियां गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उपर बदले की भावना से ग्रसित होकर फर्जी मुकदमें में फंसाने की साजिश कर रही है।
इस दौरान नवीन सिंह, सतीश बिंद, रमानन्द यादव, समर बहादु सिंह, सियाराम पाठक, राजेंद्र गौतम, राजकुमारी गुप्ता, डा. सुल्तान खां, श्वेता सिद्धात्री, अनिल आदि मौजूद रहे।