फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को मिलेगा रोजगार, डीएम देंगे जॉब लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लॉक डाउन के चलते रोजगार और नौकरी गंवाने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 18 जून को ऑनलाइन लोन वितरण मेला का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे और एनआइसी में इसका प्रसारण होगा। इसके अलावा मुख्यालय पर डीएम विभिन्न कंपनियों में चयनित प्रवासियों को जॉब आफर लेटर देंगे।
विज्ञापन

प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए 18 जून को पूरे प्रदेश में आनलाइन लोन मेले का आयोजन होगा। इस दौरान स्वरोगार के लिए अभ्यर्थियों को बैंक से लोन स्वीकृति पत्र भी दिलाया जाएगा। जिला प्रशासन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रवासियों को दक्षता के अनुरूप नौकरी दिलाने के लिए जिले के उद्यमियों को करीब एक हजार प्रवासियों की सूची भेजी गई है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों की ओर से 200 कामगारों की डिमांड के बाबत उद्यम प्रोत्साहन विभाग को पत्र भेजा गया है। इससे प्रवासियों को रोजगार मिलने की उम्मीद जग गई है। उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने बताया कि आनलाइन लोन वितरण मेला में प्रवासी कामगारों को सीएम आफर लेटर देंगे। वहीं स्वरोजगार के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बैंक से लोन स्वीकृति पत्र भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें